ग्रंथसेतु कैसे काम करता है
१. ग्रंथ भेजें
'मेरे ग्रंथ' में स्कैन PDF चुनें (कितना भी बड़ा — बड़ी फ़ाइल हिस्सों में जाती है) या फ़ोटो का .zip। फ़ोटो वाले पृष्ठ? पहले तैयारी › चित्र तैयारी खोलें: दो-पृष्ठ फ़ोटो बँटते हैं, टेढ़े पृष्ठ सीधे, आड़े पृष्ठ घूमते, खाली व दोहरे पृष्ठ अलग — और Undo सब वापस लाता है।
२. पैकेज, तरीका और पृष्ठ चुनें
सामान्य — आधुनिक साफ़ छपाई; प्रो — पुरानी छपाई, प्राकृत/संस्कृत, पाद-टिप्पणी, गणित; बिज़नेस — हस्तलिखित व बहुत कठिन प्रतियाँ। स्टैंडर्ड सस्ता, 24 घंटे में; एक्सप्रेस महँगा, जल्दी। अनिश्चित हों तो पहले कुछ पृष्ठों का सशुल्क नमूना लें। भेजने से पहले GST सहित कीमत दिखती है।
३. आपका wallet
पहले recharge करें (न्यूनतम राशि Wallet पृष्ठ पर)। भेजते समय सर्वाधिक अनुमान आरक्षित होता है; पूरा होने पर केवल पढ़े पृष्ठों का शुल्क, बाकी वापस। ग्रंथ रोका? केवल पढ़े पृष्ठों का शुल्क।
४. आपकी Word फ़ाइल, आपके तरीके से
Word settings: पृष्ठ आकार व हाशिये, अनुच्छेद (font, आकार, अंतर), पाद-टिप्पणी, पृष्ठ संख्या, हर भाषा की style, आपकी नमूना Word फ़ाइल से styles। ग्रंथ पढ़ने के बाद भी बदलें — Word फ़ाइल फिर, मुफ़्त बनती है।
५. प्रूफ़रीडिंग
प्रूफ़रीडिंग › browser में प्रूफ़रीडिंग — हर स्कैन के साथ उसका पाठ। संदिग्ध शब्दों के नीचे क्लिक करने योग्य सुझाव; 'अगला संदिग्ध शब्द' क्रम से ले जाता है। 'खोजें और बदलें' पूरे ग्रंथ पर। या हमारी टीम से प्रूफ़रीडिंग कराएँ (प्रति पृष्ठ दर, पहले दिखती है)।
६. अन्य फ़ाइलें
Export › फ़ाइलें: HTML, Markdown, TEI व ALTO XML, searchable PDF, छपाई PDF — मुफ़्त, और 'याद रखें' चुनने पर हर ग्रंथ के साथ। सशुल्क: सादा पाठ, सटीक searchable PDF, अनुवाद।
७. फ़ाइलें कितने दिन रखी जाती हैं
आपकी PDF व Word फ़ाइलें हर ग्रंथ पर दिखाए दिनों तक रखी जाती हैं, फिर मिटाई जाती हैं — उस तारीख से पहले download करें। बिल व सारांश बने रहते हैं।